MP TET 2026: हैलो दोस्तों! मध्यप्रदेश के प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों के एक बहुत ही बड़ी खबर है | मध्यप्रदेश मे प्राथमिक ओर माध्यमिक कक्षाओ मे पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए MPESB ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी है | यह परीक्षा Madhya Pradesh employee selection board (MPESB) के द्वारा आयोजित की जावेगी | इस परीक्षा का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार किया जाएगा |
इस परीक्षा मे उन शिक्षकों को शामिल होने का मोका मिलेगा जिन्होंने अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास नहीं की है | प्राथमिक वर्ग के शिक्षकों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खबर होने वाली है | इस पोस्ट मे हमने इस सूचना की पूरी जानकारी step by step बताई है | जेसे की आवेदन केसे करे? आवेदन शुल्क क्या होगा? आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? परीक्षा का पेटर्न क्या होना वाला है?
MP TET 2026 के लिए अनलाइन आवेदन 21 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके है | ओर इसके आवेदन करने की अंतिम तारीख तारीख 4 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है | आवेदन मे सुधार करने के लिए भी उम्मीदवारों को 9 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है |
इस आर्टिकल मे मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी जानकारी जेसे आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, परीक्षा का पेटर्न , पासींग मार्क्स ओर आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी यह सब हमने बहुत ही आसान भाषा मे बताया है |
MP TET 2026 क्या है?
MP TET 2026 मध्य प्रदेश के प्राथमिक ओर माध्यमिक वर्ग की कक्षा मे पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है | यह आम तौर पर सीधी भर्ती नहीं है, बल्कि सेवारत शिक्षक के लिए पात्रता परीक्षा है | MPESB के अनुसार जिन शिक्षकों ने पहले पात्रता परीक्षा पास नहीं की है उनके लिय शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करना अनिवार्य है | यह व्यवस्था माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर की गई है |
नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस परीक्षा की पात्रता या परिणाम को भविष्य मे शिक्षक पद पर सीधी भर्ती से नियुक्ति के लिए मान्य नहीं माना जाएगा | हमारा अर्थ है की इस परीक्षा को सरकारी शिक्षक भर्ती की परीक्षा नहीं समझना है |
MP TET 2026 Important Dates महत्वपूर्ण तारीख क्या है?
MP TET 2026 की महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:
| जानकारी | विवरण |
| आवेदन शुरू | 21 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 4 सितंबर 2026 |
| आवेदन मे सुधार शुरू | 21 अगस्त 2026 |
| परीक्षा शुरू | 12 अकतूबर 2026 |
| आवेदन मे सुधार की अंतिम तारीख | 9 सितंबर 2026 |
नोट: इस परीक्षा के नियम के अनुसार आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 दिन ओर आवेदन मे सुधार करने के लिए कुल 20 दिनों का समय दिया गया है |
MP TET 2026 Examination परीक्षा कब होगी?
MP TET 2026 की परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी ओर यह परीक्षा नियम के अनुसार कई चरणों मे सम्पन्न की जावेगी |
First Phase प्रथम चरण
– रिपोर्टिंग समय: सुबह 8:00 बजे से 9:00 बजे तक आपको परीक्षा आयोजन स्थान पर पहुचना होगा
– परीक्षा से पहले निर्देश पढ़ने का समय: 9:50 से 10:00 बजे तक मिलेगा
– परीक्षा: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक का रहेगा
Second Phase दूसरा चरण
– रिपोर्टिंग समय: दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक आपको परीक्षा आयोजन स्थान पर पहुचना होगा
– निर्देश पढ़ने का समय: 2:50 से 3:00 बजे तक मिलेगा
– परीक्षा: दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक का रहेगा
नोट: परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट होगी।
MP TET 2026 में कौन आवेदन कर सकता है?
इस परीक्षा को मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के प्राथमिक ओर माध्यमिक वर्ग के शिक्षकों के लिए आयोजित किया गया है |
प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों मे पढ़ाने वाले ऐसे सिक्षा जिन्होंने अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं की है | वही इस परीक्षा मे शामिल हो सकते है | इसमे सहायक शिक्षक, सहायक अध्यापक, प्रयोगशाला सहायक, प्राथमिक वर्ग ओर माध्यमिक वर्ग के सभी शिक्षक इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है |
साथ मे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस परीक्षा मे निजी विध्यालयों के प्राथमिक वर्ग ओर माध्यमिक वर्ग के शिक्षक भी इस परीक्षा मे शामिल हो सकते है, जिन्होंने अभी तक इस परीक्षा को पास नहीं किया है |
MP TET 2026 में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
इस परीक्षा मे पास होने के लिए न्यूनतम अंक उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गए है | इस परीक्षा को पास करने के लिए उम्मीदवार को दिए गए अंक अपने वर्ग के अनुसार प्राप्त करना आवश्यक होगा |
-सामान्य वर्ग या अन्य श्रेणी : 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा
– SC/ST/OBC, दिव्यांग और EWS: 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा
नोट: इसलिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
MP TET 2026 परीक्षा पैटर्न क्या होगा?
MP TET 2026 की परीक्षा अनलाइन के माध्यम से आयोजित की जाएगी | इस परीक्षा को हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम मे आयोजन किया जाना है इसके लिए उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए जाएंगे, सही विकल्प को कंप्युटर मे माउस के माध्यम से चयन करके सबमिट करना होगा |
| जानकारी | विवरण |
| परीक्षा माध्यम | हिन्दी/अंग्रेजी |
| परीक्षा प्रकार | वस्तुनिष्ट प्रश्न |
| कुल अंक | 150 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
| प्रत्येक सही उत्तर | 1 अंक |
| परीक्षा मोड | Online |
| चरण | 2 |
नोट: नियम के अनुसार प्रत्येक सही उत्तर का एक अंक दिया जावेगा |
MP TET 2026 आवेदन शुल्क कितना होगा?
इस परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के उम्मीदवार के लिए ₹1,000 निर्धारित किया गया है | यह शुल्क आपको online के माध्यम से भरना पड़ेगा |
आवेदन शुल्क के अलावा आवेदन भरने के इए MP Online का पोर्टल शुल्क अलग से देना पड़ेगा |
– MP Online कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क: ₹60
– स्वयं/रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क: ₹20
उम्मीदवार को आवेदन मे त्रुटि होने पर उसे सुधारने के लिए भी शुल्क देना होगा | एक प्रश्न पत्र के आवेदन को सुधारने के लिए उम्मीदवार को ₹20 सुधार शुल्क व निर्धारित पोर्टल शुल्क भी देना होगा |
MP TET 2026- Documents जरूरी दस्तावेज
MP TET 2026 का आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को अपने कुछ जरूरी दस्तावेजों पर जानकारी की भी जरूरत पड़ेगी| मुख्य दस्तावेज की सूची नीचे दी गई है | उम्मीदवार ध्यानपूर्वक पढे ओर अपने जरूरी दस्तावेज की तैयारी जरूर रखे |
यह दस्तावेजों में शामिल हैं:
- रंगीन फोटो
- हस्ताक्षर
- स्वयं की हस्तलिपि
- जन्मतिथि के प्रमाण के लिए 8वीं, 10वीं या 12वीं की अंकसूची
- SC/ST/OBC/EWS उम्मीदवारों के लिए संबंधित प्रमाण पत्र
- दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
- मूल नियुक्ति आदेश
- नियुक्ति आदेश क्रमांक और दिनांक
- कार्यरत स्कूल का DISE Code
- सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए Unique ID/IFMIS Code
नोट: आवेदन में नियुक्ति पत्र को स्कैन करके अपलोड करना भी बताया गया है |
फोटो और हस्ताक्षर को लेकर जरूरी नियम
उमीदवार को आवेदन करते समय अपने फोटो ओर हस्ताक्षर मे बिल्कुल भी गलती नहीं करनी है | आपकी फोटो बिल्कुल साफ सुधरी होनी चाहिए ओर आपका फोटो सामने से लिया होना चाहिए, उसमे आपके दोनों कान साफ तरीके से दिखने चाहिए |
यदि उम्मीदवार चश्मा लगता है तो उसे आवेदन मे भी चश्मा पहनकर ही फोटो देना अनिवार्य है। काले चश्मे वाली फोटो स्वीकार नहीं की जावेगी |
आप सभी की जानकारी के लिए बता दे की फोटो आवेदन की तारीख से तीन महीने से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए| फोटो पर फोटो खिचवाने की तारीख ओर उम्मीदवार का नेम स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाईए | साथ ही उम्मीदवार के हस्ताक्षर भी साफ सुधरे होने चाईए |
MP TET 2026 आवेदन कैसे करें?
MP TET 2026 शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उम्मीदवार को MP Online की वेबसाईट के माध्यम से आवेदन करना होगा | यह आवेदन केवल अनलाइन के माध्यम से ही किया जावेगा | आवेदन करने से पूर्व परीक्षा की नियम पुस्तिका को ध्यान से पढे | आवेदन मे मांगी गई किसी भी जानकारी मे त्रुटि नहीं होना चाहिए |
आवेदन की सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार है:
Step 1: MP Online/MPESB की Official Website पर जाए |
Step 2: MP TET 2026 के ऑनलाइन आवेदन की पर क्लिक करे |
Step 3: आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और नोकरी से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी भरें।
Step 4: फोटो, हस्ताक्षर और हस्तलिपि की निर्धारित फाइल अपलोड करें। ध्यान रखे फोटो ओर हस्ताक्षर साफ सुधरे दिखने चाहिए नहीं तो आपका फॉर्म रिजेक्ट भी हो सकता है या फिर आपको सुधार करवाना पड़ सकता है |
Step 5: आवेदन मे मांगे गए दस्तावेज की कॉपी अपलोड करे|
Step 6: परीक्षा शुल्क और पोर्टल शुल्क का भुगतान करें।
Step 7: आवेदन मे भारी हुई सारी जानकारी को एक बार अच्छे से जांच लेवे उसके बाद आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से Submit करें।
Step 8: आवेदन नंबर और भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवार अपना आवेदन स्वयं भी भर सकते हैं या फिर MP Online कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन में सुधार कब तक करवा सकते है?
MP TET 2026 के आवेदन फॉर्म मे सुधार करने के लिए 21 अगस्त 2026 से लेकर से 9 सितंबर 2026 तक की तारीख निर्धारित की गई है | अंतिम तारीख निकलने के बाद आवेदन फॉर्म मे किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जावेगा | आवेदन मे सुधार करने के लिए उम्मीदवार को सुधार शुल्क भी देना होगा |
पर एक बात क ध्यान जरूर रखे की आवेदन मे कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जेसे आवेदन क्रमांक , मोबाईल नंबर , ईमेल आइडी मे सुधार की अनुमति नहीं है |
MP TET 2026 परीक्षा केंद्र कोनसे होंगे?
उम्मीदवार को आवेदन करते समय 4 शहरों की प्राथमिकता देनी होगी
परीक्षा केंद्र के लिए इन शहरों की सूची शामिल है:
भोपाल
इंदौर
जबलपुर
खंडवा
नीमच
रतलाम
रीवा
सागर
सतना
सीधी
उज्जैन
MP TET 2026 FAQs
MP TET 2026 की परीक्षा कब शुरू होगी?
MP TET 2026 परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाली है |
MP TET 2026 के आवेदन कब से शुरू होंगे?
ऑनलाइन आवेदन 21 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं।
MP TET 2026 आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2026 है।
MP TET 2026 में आवेदन सुधार की अंतिम तारीख क्या है?
आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 9 सितंबर 2026 है।
Latest Posts
MPESB Group 3 Recruitment 2026
2 thoughts on “MP TET 2026: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की पूरी जानकारी, आवेदन शुरू, परीक्षा तिथि, फीस और पात्रता”