MPESB Group 3 Recruitment 2026: उपयंत्री, मानचित्रकार और लैब टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर होने वाली है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग (MPESB), भोपाल ने समूह-03 उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के लिए परीक्षा संचालन एवं भर्ती नियम पुस्तिका जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 1 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
यह भर्ती की सबसे अहम बात यह होने की इसमे इंजीनियरिंग डिप्लोमा, संबंधित तकनीकी योग्यता और विभिन्न तकनीकी विषयों से जुड़े उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है। भर्ती में उपयंत्री, सर्वेयर, खनिज सर्वेक्षक, प्रयोगशाला तकनीशियन, मानचित्रकार, सहायक वास्तु मानचित्रकार (GIS), तकनीकी सहायक सहित कई पद शामिल किए गए है । यह परीक्षा समूह-03 तृतीय श्रेणी के पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इसलिए उम्मीदवार अंतिम दिनांक का इंतज़ार न करे ओर जल्दी से जल्दी इस आवेदन को भरे और सरकारी नौकरी पाने का एक मुख्य अवसर प्राप्त करे |
MPESB Group 3 Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी महत्वपूर्ण तारीखों को ध्यान से देख लेना चाहिए।
| महत्वपूर्ण जानकारी | तारीख |
| आवेदन शुरू | 18 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 1 सितंबर 2026 |
| आवेदन में संशोधन शुरू | 18 अगस्त 2026 |
| संशोधन की अंतिम तिथि | 6 सितंबर 2026 |
| परीक्षा प्रारंभ | 6 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा | ऑनलाइन CBT |
| आधिकारिक websites | www.esb.mp.gov.in |
MPESB की नियम पुस्तिका के अनुसार Group 3 की परीक्षा 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले है |
इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए और अपनी योग्यता के अनुसार समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा कर देना चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2026 होने वाली है |
MPESB Group 3 Recruitment 2026 – शैक्षणिक योग्यता
MPESB Group 3 Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। नियम पुस्तिका के अनुसार उम्मीदवार के पास संबंधित विभाग के भर्ती नियमों के अनुसार आवश्यक शैक्षणिक योग्यता , तकनीकी योग्यता या व्यावसायिक योग्यता आवेदन की तारीख तक होना जरूरी है।
समूह-03 के लिए संबंधित विषय में पात्रता/डिप्लोमा या उससे उच्च योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों को संबंधित पद की विभागीय योग्यता के अनुसार पात्र माना जाएगा।
इसका मतलब यह है कि केवल डिप्लोमा होना पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार को यह भी देखना होगा कि उसका डिप्लोमा किस विषय में है और वह किस पद के लिए मान्य है। इस भर्ती मे अलग अलग पदों पर भर्ती निर्धारित किया गया है |
उदाहरण के तौर पर कुछ विशेष पदों के लिए Civil Engineering, Architecture, Planning या GIS/Geoinformatics से संबंधित योग्यता मांगी गई है। नियम पुस्तिका में GIS से संबंधित पद के लिए संबंधित डिप्लोमा/डिग्री तथा कम से कम 8 सप्ताह के GIS Application and Remote Sensing अथवा Geoinformatics/Geomatics प्रमाणपत्र जैसी योग्यता भी दी गई है।
इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को संबंधित पोस्ट कोड की योग्यता जरूर पढ़नी चाहिए।
MPESB Group 3 Application Fee 2026
- आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग है।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹500 प्रति प्रश्न पत्र शुल्क निर्धारित किया गया है |
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS एवं दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ₹250 प्रति प्रश्न पत्र शुल्क निर्धारित किया गया है |
- सीधी भर्ती के Backlog पदों के लिए शुल्क नहीं है |
- MP Online Kiosk से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क ₹60 निर्धारित कियास गया है |
- Registered Citizen User के माध्यम से आवेदन करने पर पोर्टल शुल्क ₹20 निर्धारित किया गया |
MPESB Group 3 Age Limit 2026
MPESB Group 3 Recruitment 2026 भर्ती के लिए सामान्य आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। कुछ निर्धारित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक है।
MPESB अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, संबंधित सरकारी/निगम/मंडल/आयोग/स्वायत्त संस्था में कार्यरत सरकारी सेवक, होमगार्ड तथा महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।
मध्य प्रदेश के मूल निवासी उम्मीदवारों के लिए आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट के लिए वैध प्रमाण-पत्र संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना आवश्यक है।
MPESB Group 3 Vacancy 2026 में कौन-कौन से पद हैं?
MPESB Group 3 भर्ती में अलग-अलग विभागों में कई तकनीकी एवं समकक्ष पद शामिल किए गए हैं।
भर्ती में प्रमुख पदों के उदाहरण इस प्रकार है |
- उपयंत्री
- उपयंत्री (सिविल)
- खनिज सर्वेक्षक
- सर्वेयर
- प्रयोगशाला तकनीशियन
- प्रयोगशाला तकनीशियन (सिविल इंजीनियरिंग)
- मानचित्रकार
- सहायक वास्तु मानचित्रकार (GIS)
- यांत्रिक सहायक (उपयंत्री)
- कनिष्ठ निदेशक
- तकनीकी सहायक
- लैब टेक्नीशियन
- कंप्यूटर ऑपरेटर
- कैंपस सुपरवाइजर
अलग-अलग विभागों में पदों की संख्या और आरक्षण अलग-अलग है, इसलिए उम्मीदवार को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित पद की पात्रता जरूर देखनी चाहिए।
कुछ बड़ी रिक्तियों पर नजर
इस भर्ती में कुछ विभागों में काफी संख्या में पद उपलब्ध हैं। उदाहरण के लिए लोक निर्माण विभाग, भोपाल के अंतर्गत उपयंत्री (सिविल) के 225 पद दिए गए हैं।
इसी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण में उपयंत्री (सिविल) के 41 पद हैं।
मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में उपयंत्री (सिविल) के 48 पद बताए गए हैं।
इसके अलावा भोपाल विकास प्राधिकरण, जबलपुर विकास प्राधिकरण, उज्जैन विकास प्राधिकरण, विभिन्न शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों और अन्य विभागों में भी अलग-अलग पद उपलब्ध हैं।
इसलिए केवल एक पद को देखकर आवेदन न करें। उम्मीदवार को नियम पुस्तिका में दिए गए सभी संबंधित पदों और अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध विकल्पों को ध्यान से देखना चाहिए।
MPESB Group 3 Exam Date और परीक्षा समय
Group 3 परीक्षा 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
First Stage
1. रिपोर्टिंग समय: सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक
2. महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय: 8:50 से 9:00 बजे तक
3. परीक्षा समय: सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
Second Stage
1. रिपोर्टिंग समय: दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक
2. महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय: 2:20 से 2:30 बजे तक
3. परीक्षा समय: दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक
परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी।
MPESB Group 3 Recruitment 2026 के लिए रोजगार पंजीयन जरूरी है
इस भर्ती में एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सभी पदों के लिए उम्मीदवार का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना आवश्यक बताया गया है।
इसलिए जिन उम्मीदवारों का रोजगार पंजीयन नहीं है या जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी है, उन्हें आवेदन करने से पहले इस आवश्यकता को जरूर जांच लेना चाहिए।
MPESB Group 3 Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय निम्न चरणों को ध्यान में रखें:
सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Group 3 Combined Recruitment Examination 2026 से संबंधित आवेदन लिंक खोलें।
- आधार/आवश्यक पंजीयन प्रक्रिया पूरी करें।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता की जानकारी भरें।
- जिस पद के लिए पात्र हैं, उसकी प्राथमिकता ध्यान से दर्ज करें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो/हस्ताक्षर से संबंधित निर्देश पूरे करें।
- अपनी श्रेणी और आरक्षण की जानकारी सही भरें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
- आवेदन क्रमांक और फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रख लें।
MPESB के द्वारा यह भी बताया गया है की उम्मीदवार को आवेदन करते समय अपनी शैक्षणिक एवं अन्य पात्रताओं को अच्छी तरह जांचकर ही फॉर्म भरना चाहिए। विभिन्न पदों के लिए एक ही आवेदन पत्र की व्यवस्था दी गई है
आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
MPESB Group 3 recruitment 2026 Form भरते समय उम्मीदवार छोटी-सी गलती से बचें। खासकर तकनीकी पदों में योग्यता अलग-अलग हो सकती है। इसलिए जिस पोस्ट कोड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी शैक्षणिक योग्यता जरूर पढ़ें।
परीक्षा में शामिल होने के लिए मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र भी जरूरी है। MPESB Rule Book में मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे पहचान पत्रों का उल्लेख किया गया है।
MPESB Group 3 Recruitment 2026 – निष्कर्ष
MPESB Group 3 Recruitment 2026 मध्य प्रदेश में तकनीकी क्षेत्र से जुड़े Candidate के लिए एक महत्वपूर्ण Government Job का अवसर है। भर्ती में उपयंत्री, मानचित्रकार, प्रयोगशाला तकनीशियन, सर्वेयर और अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। विभागवार रिक्तियों में कुछ विभागों में बड़ी संख्या में पद भी उपलब्ध हैं, जिसमें लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री (सिविल) के 225 पद प्रमुख हैं।
Online आवेदन 18 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं और आवेदन में सुधार की अंतिम तारीख 6 सितंबर 2026 है। परीक्षा 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।
अगर आप MPESB Group 3 भर्ती के लिए योग्य हैं, तो अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपनी योग्यता, आयु, रोजगार पंजीयन और संबंधित पद की पात्रता जांचकर आवेदन पूरा करें। साथ ही परीक्षा में 100 अंक सामान्य विषयों और 100 अंक संबंधित विषय के होने के कारण तैयारी को दोनों भागों में बांटना बेहतर रहेगा।
NOTE: यह जानकारी M द्वारा जारी Group-03 Combined Recruitment Examination-2026 की नियम पुस्तिका के आधार पर तैयार की गई है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नियम पुस्तिका में अपने संबंधित पद की योग्यता, आरक्षण और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।
Latest New Jobs