Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: 2482 पदों पर Local Bank Officer भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता, सैलरी, फीस और चयन प्रक्रिया
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी बैंक की नौकरी की राह देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। Bank of Baroda (BOB) ने Local Bank Officer (LBO) के पदों पर नियमित आधार पर भर्ती के लिए आधिकारिक भर्ती आधिकारिक सूचना जारी कर दी है।
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है, जबकि आवेदन करने और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,482 Local Bank Officer ( LBO) पदों पर भर्ती की जावेगी ।
Interested Candidates और योग्य उम्मीदवार Bank of Baroda की इस नई भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है और सरकारी बैंक मे नौकरी करने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते है |
इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में दक्ष होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार के पास किसी Scheduled Commercial Bank में Officer के रूप में कम से कम 1 वर्ष का Post-Qualification Experience होना चाहिए।
नोट: आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पूरी पात्रता, राज्यवार रिक्तियां, अनुभव और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ें।
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती संस्था | Bank Of Baroda |
| पद का नाम | Local Bank Officer (LBO) |
| पद का ग्रैड | JMG/S-I |
| कुल पद | 2482 |
| आवेदन प्रारंभ | 18 अगस्त 2026 |
| आवेदन अंतिम दिनांक | 7 सितंबर 2026 |
| आयु सीमा | 21 से 30 वर्ष |
| आवेदन माध्यम | Online |
| आधिकारिक वेबसाईट | bankofbaroda.bank.in |
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 Eligibility
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को निर्धारित eligibility criteria पूरा करना अनिवार्य है।
1. शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त University/Institution से किसी भी discipline में Graduation degree होनी चाहिए।
Notification में कुछ certifications को preferred qualification के रूप में भी बताया गया है, जिनमें शामिल हैं:
- IC 38 – Insurance Institute of India
- NISM Series V-A – Mutual Fund Distributors Certification
- NISM Series XXI-A – Portfolio Management Services Distributors Certification
- NISM Series XIII – Common Derivatives Certification
हालांकि ये certifications mandatory graduation qualification के स्थान पर नहीं हैं|
2. आवश्यक अनुभव
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 की सबसे महत्वपूर्ण eligibility conditions में से एक अनुभव है।
उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2026 तक कम से कम 1 वर्ष का Post-Qualification Experience किसी Scheduled Commercial Bank में Officer के रूप में होना चाहिए।
Experience किसी Scheduled Commercial Bank का होना चाहिए जो RBI की Second Schedule में listed हो।
ध्यान दें कि Clerical cadre का experience eligibility के लिए मान्य नहीं होगा।
Bank Of Baroda LBO Recruitment 2026: Age Limit
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार upper age limit में relaxation मिलेगा:
- SC/ST – 5 वर्ष
- OBC (Non-Creamy Layer) – 3 वर्ष
- PwBD – category के अनुसार 10 से 15 वर्ष तक
- Ex-Servicemen – निर्धारित नियमों के अनुसार relaxation
Local Language की योग्यता
इस पद के लिए उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण है।यदि उसे अपनी स्थानीय भाषा का ज्ञान नहीं होगा तो इस परीक्षा मे सफल होने के अवसर काम हो सकते है |
उम्मीदवार को जिस राज्य के लिए आवेदन करना है, उस राज्य की निर्धारित local language को पढ़ना , बोलना , लिखना और समझना आना बहुत ही जरूरी है |
Online examination में shortlisted candidates को Language Proficiency Test (LPT) देना पड़ सकता है। हालांकि यदि उम्मीदवार के पास 10वीं या 12वीं की marksheet/certificate में संबंधित local language को subject के रूप में पढ़ने का प्रमाण है, तो उसे LPT से छूट मिल सकती है।
इसलिए राज्य चुनते समय उम्मीदवार को अपनी स्थानीय भाषा की योग्यता को जरूर check करनी चाहिए।
Bank of Baroda LBO Vacancy 2026
Bank of Baroda ने Local Bank Officer Recruitment 2026 ( LBO )के तहत कुल 2,482 vacancies जारी की हैं। इन रिक्तियों का राज्यवार और category-wise विवरण notification में दिया गया है।
कुछ प्रमुख राज्यों में रिक्तियां इस प्रकार दी गई है :
- Gujarat – 400 पद
- Maharashtra – 180 पद
- Karnataka – 130 पद
- Tamil Nadu – 128 पद
- Odisha – 96 पद
- Andhra Pradesh – 80 पद
- Telangana – 50 पद
- Kerala – 40 पद
- West Bengal – 40 पद
- Punjab – 30 पद
- Jammu & Kashmir – 15 पद
- Arunachal Pradesh – 14 पद
- Mizoram – 11 पद
- Goa – 10 पद
- Manipur – 10 पद
- Meghalaya – 9 पद
- Sikkim – 9 पद
- Nagaland – 9 पद
- Tripura – 5 पद
Notification के अनुसार vacancies में SC, ST, OBC, EWS और General category के साथ PwBD के लिए निर्धारित आरक्षण भी शामिल है।
ध्यान रखें कि उम्मीदवार केवल एक State के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर केवल अंतिम valid और completed application को रखा जाएगा तथा अन्य applications का शुल्क जब्त हो सकती है।
Bank of Baroda LBO Salary 2026
Local Bank Officer का पद JMG/S-I scale में है।
बैंक ऑफ बरोदा के अनुसार Scale-I basic pay की शुरुआत ₹48,480 से होती है और निर्धारित increments के अनुसार basic pay आगे बढ़ता है। Scale के अनुसार pay structure ₹48,480 से बढ़ते हुए ₹85,920 तक जाता है।
इसके अलावा selected candidates को Bank की applicable policies और banking industry के नियमों के अनुसार विभिन्न allowances, benefits, perquisites और अन्य सुविधाएं भी दी जावेगी |
भर्ती की अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि Scheduled Commercial Bank में Officer के रूप में 1 वर्ष या उससे अधिक experience रखने वाले selected candidate को एक advance increment दिया जाएगा।
इसलिए यह भर्ती experienced banking professionals के लिए एक अच्छी opportunity हो सकती है।
Bank of Baroda LBO Application Fee
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 में category के अनुसार application fee निर्धारित की गई है।
- General/EWS/OBC: ₹850 + applicable payment gateway/transaction charges
- SC/ST/PwBD/ESM-DESM/Women: ₹175 + applicable payment gateway/transaction charges
Application fee non-refundable है। यानी उम्मीदवार shortlisted हो या न हो, fee वापस नहीं की जाएगी।
Bank of Baroda LBO Selection Process 2026
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 की selection process में Online Test के बाद Interview/GD/PI या Bank द्वारा निर्धारित अन्य assessment शामिल हो सकते हैं।
Bank notification के अनुसार selection process में आवश्यकता के अनुसार psychometric test, group discussion, personal interview अथवा अन्य selection methodology भी अपनाई जा सकती है।
Online Exam Pattern
Tentative online examination में कुल 120 questions और 120 marks होंगे तथा कुल समय 120 मिनट होगा।
| Subject | Questions | Marks | Time |
| English Language | 30 | 30 | 30 minute |
| Banking knowledge | 30 | 30 | 30 minute |
| General/ Economic Awareness | 30 | 30 | 30 minute |
| Reasoning Ability & Quantitative Aptitude | 30 | 30 | 30 minute |
| Total | 120 minute | 120 | 120 minute |
English Language section qualifying nature का है और इसके marks final merit में शामिल नहीं किए जाएंगे।
Negative Marking
Online examination में गलत उत्तर देने पर negative marking भी होगी।
हर एक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित marks का 0.25 हिस्सा Negative Marking के रूप में काटा जाएगा। यदि candidate किसी question को खाली छोड़ देता है तो उसके लिए कोई Negative Marking नहीं होगी।
GD/PI और Final Selection
Online examination में निर्धारित cutoff और अन्य criteria के आधार पर candidates को आगे की selection process के लिए shortlist किया जा सकता है।
GD/PI के दौरान candidate की communication ability, personality, problem-solving ability, efficiency, sales aptitude और post के लिए suitability आदि का assessment किया जा सकता है।
Notification के अनुसार GD/PI में minimum qualifying marks General category के लिए 60% और reserved category के लिए 55% निर्धारित किए गए हैं, हालांकि Bank अपने discretion के अनुसार qualifying criteria में बदलाव कर सकता है।
Final selection Bank द्वारा निर्धारित selection methodology और available vacancies के आधार पर किया जाएगा।
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
योग्य candidates नीचे दिए गए steps को follow करके online application submit कर सकते हैं:
- Bank of Baroda की official website पर जाएं।
- Career → Current Opportunities section खोलें।
- Local Bank Officer Recruitment 2026 की advertisement/application link खोजें।
- Registration process पूरा करें।
- Personal details, educational qualification और work experience की जानकारी भरें।
- जिस State के लिए eligible हैं, उसे ध्यान से select करें।
- Photograph, signature और मांगे गए documents upload करें।
- Left thumb impression और handwritten declaration को notification में दिए गए specifications के अनुसार upload करें।
- Application fee online payment gateway के माध्यम से जमा करें।
- Application form final submit करने से पहले सभी details ध्यान से check करें।
- Successful submission के बाद application form और e-receipt का printout/save करके रखें।
ध्यान रखें कि application submit करने के बाद कई details में modification की सुविधा नहीं होगी। इसलिए Name, Date of Birth, Category, Mobile Number, Email ID, State और अन्य details भरते समय विशेष सावधानी रखें।
Important Dates
- Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 Important Dates:
- Online Application Start Date: 18 August 2026
- Online Application Last Date: 7 September 2026
- Fee Payment Last Date: 7 September 2026
Online Examination Date: Bank द्वारा बाद में सूचित की जाएगी
उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना आवेदन पूरा कर देना चाहिए, क्योंकि अंतिम दिनों में website load या technical problems के कारण application submit करने में परेशानी हो सकती है।
जरूरी Documents
Online application और आगे की selection process के दौरान उम्मीदवारों को आवश्यक documents उपलब्ध रखने चाहिए। इनमें मुख्य रूप से:
- 10वीं की marksheet/certificate या Date of Birth proof
- Graduation certificate/marksheets
- Experience Certificate
- Appointment Letter
- Salary Slips
- CTC breakup से संबंधित document
- Category Certificate, यदि लागू हो
- EWS Certificate, यदि लागू हो
- PwBD Certificate, यदि लागू हो
- Valid Photo ID
- अन्य applicable certificates
Interview के समय original documents और self-attested photocopies मांगी जा सकती हैं।
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 – FAQ
1. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 में कितने पद निर्धारित किए गए है|
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के तहत Local Bank Officer के कुल 2,482 पदों पर भर्ती की जाएगी।
2. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे ?
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हुई है।
3. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 की Last Date क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 है।
4. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त University/Institution से किसी भी विषय में Graduation करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ निर्धारित post-qualification banking experience भी जरूरी है।
5. Bank of Baroda LBO के लिए कितने साल का Experience चाहिए?
उम्मीदवार के पास 1 अगस्त 2026 तक कम से कम 1 वर्ष का Post-Qualification Experience किसी Scheduled Commercial Bank में Officer के रूप में होना चाहिए। Clerical cadre का experience eligibility के लिए मान्य नहीं है।
6. क्या केवल Graduation करने वाले उम्मीदवार Bank of Baroda LBO के लिए आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। केवल Graduation पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवार को निर्धारित educational qualification के साथ किसी Scheduled Commercial Bank में Officer के रूप में कम से कम 1 वर्ष का post-qualification experience भी होना चाहिए।
7. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 की Age Limit क्या है?
LBO पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
8. क्या Bank of Baroda LBO में Local Language जरूरी है?
हाँ। उम्मीदवार को जिस State के लिए आवेदन करना है, उस State की निर्धारित स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
9. क्या Bank of Baroda LBO में Local Language Test देना होगा?
Online examination में shortlisted candidates को Language Proficiency Test (LPT) देना पड़ सकता है। हालांकि 10वीं या 12वीं की marksheet/certificate में संबंधित local language पढ़ने का प्रमाण होने पर LPT से छूट दी जा सकती है।
10. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 की आवेदन शुल्क कितनी है?
General, EWS और OBC candidates के लिए ₹850 तथा SC, ST, PwBD, ESM/DESM और Women candidates के लिए ₹175 application/intimation charges निर्धारित हैं। इसके अलावा applicable payment gateway/transaction charges लग सकते हैं।
11. Bank of Baroda LBO की Salary कितनी है?
Local Bank Officer का पद JMG/S-I scale में है। Basic pay की शुरुआत ₹48,480 से होती है और pay scale के अनुसार यह निर्धारित increments के साथ ₹85,920 तक जाती है। इसके अलावा applicable allowances और benefits भी मिल सकते हैl
Latest Government Jobs
IBPS Clerk Recruitment 2026
2 thoughts on “Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: 2482 पदों पर Local Bank Officer भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता, सैलरी, फीस और चयन प्रक्रिया”