MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: हैलो मेरे प्यारे दोस्तों , आपके लिए हम एक ओर धमाकेदार सरकारी भर्ती की सूचना लेके आ गए | मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बहुत ही अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर ने जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापना में सहायक ग्रेड-III (Assistant Grade III) के खाली पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2026 का आधिकारिक सूचना जारी कर दिया है ।
इस भर्ती के तहत कुल 1174 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित मांगे गए हैं। इसलिए मध्य प्रदेश की युवाओ को इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाईए , वेसे तो इसके आवेदन करने की अंतिम दिनांक 15 September 2026 निर्धारित की गई है | फिर साथियों आपसे निवेदन है की जल्द से जल्द इस भर्ती के लिए आवेदन करे ओर अपने ही राज्य मे सरकारीं पाने का अपना सपना साकार करे |
इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख के भीतर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की Official Website के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, कंप्यूटर योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और परीक्षा प्रक्रिया की जानकारी अच्छे देख लेना चाहिए। नीचे दिए ब्लॉग मे हमने इस इस भर्ती की सारी जानकारी साझा की है |
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 – महत्वपूर्ण तिथियां
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है । आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन में त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को उसे सही करने का भी अवसर भी दिया जावेगा । ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 19 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे से 21 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेगी।
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026-Vacancy 2026
इस भर्ती के अंतर्गत सहायक ग्रेड-III के कुल 1174 पद निर्धारित किए गए हैं। विज्ञापन में श्रेणीवार एवं आरक्षण से संबंधित पदों का विवरण भी दिया गया है। सूचना के अनुसार पदों की संख्या में आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है और इसकी सूचना उच्च न्यायालय की Official Website पर विज्ञापित की जाएगी।
| जानकारी | विवरण |
| पद का नाम | सहायक ग्रेड-III |
| कुल पद | 1174 |
| वेतनमान | ₹5200–20200 + ग्रेड पे ₹1900 |
| पे-मेट्रिक्स | ₹19,500–62,000 |
| आवेदन शुरू | 17 अगस्त 2026 |
| आवेदन अंतिम तारीख | 15 सितंबर 2026 |
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026-Eligibility
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation की डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ उम्मीदवार के पास कंप्यूटर से संबंधित निर्धारित योग्यता भी होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास मध्य प्रदेश संस्था से CPCT Score Card एवं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से एक वर्षीय Computer Application Diploma होना चाहिए।
Note: सूचना के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक प्राप्त होना आवश्यक है।
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026-Age Limit
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।आधिकारिक सूचना के अनुसार सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों सहित अन्य राज्य के सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है |
मध्य प्रदेश राज्य की महिला उम्मीदवार , OBC/ST/SC आदि वर्गों के उम्मीदवारों तथा निर्धारित अन्य श्रेणियों को नियमों के अनुसार अधिकतम 45 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ दिया गया है।
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026- Application Fee
उम्मीदवार के वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क अलग अलग निर्धारित किया गया है |
General/Unreserved/मध्य प्रदेश से बाहर के उम्मीदवार: ₹943.40
मध्य प्रदेश के SC/ST/OBC/EWS एवं सभी दिव्यांग उम्मीदवार: ₹743.40
आवेदन शुल्क में परीक्षा शुल्क तथा सेवा प्रदाता पोर्टल शुल्क शामिल है। निर्धारित समय के भीतर शुल्क का सफलतापूर्वक भुगतान होना जरूरी है, तभी आवेदन पूर्ण माना जाएगा। आवेदन करने से पहले आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क का जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले |
MP High Court Assistant Grade III Exam Pattern 2026
ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
परीक्षा में निम्न विषय शामिल हैं:
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक |
| सामान्य ज्ञान एवं मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान | 20 प्रश्न | 20 अंक |
| सामान्य हिंदी | 20 प्रश्न | 20 अंक |
| गणित एवं तार्किक क्षमता | 20 प्रश्न | 20 अंक |
| कंप्यूटर ज्ञान | 20 प्रश्न | 20 अंक |
| अंग्रेजी ज्ञान | 20 प्रश्न | 20 अंक |
| कुल | 100 प्रश्न | 100 अंक |
इस प्रकार कुल 100 प्रश्न और 100 अंक होंगे।
हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा के बाद निर्धारित मेरिट योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों को हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में प्रत्येक श्रेणी के लगभग 5 गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाए जाने का नियम है |
हिंदी टाइपिंग टेस्ट 50 अंकों का होगा। उम्मीदवार को लगभग 350 शब्द 10 मिनट में टाइप करने होंगे। परीक्षा Remington Gail फॉन्ट/की-बोर्ड लेआउट में आयोजित की जाएगी। टाइपिंग हुई गलतियों के लिए अंक भी काटे जाएंगे | इस परीक्षा मे Negative मार्किंग भी की जाएगी |
MP High Court Assistant Grade III Selection Process
इस भर्ती सूचना के अनुसार उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से Online प्रारंभिक परीक्षा और हिंदी टाइपिंग कौशल परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। कौशल परीक्षा के अंकों और श्रेणीवार मेरिट के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार किया जाएगा।
नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 में आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों को सबसे पहले मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की Official Website पर जाकर Recruitment सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद Click on-Online Application Forms विकल्प के माध्यम से संबंधित भर्ती का चयन करना होगा।
आवेदन प्रक्रिया में Advertisement, Registration, Application और Edit Application के विकल्प दिए गए हैं। अभ्यर्थी को Registration के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी पर प्राप्त User ID एवं Password से आवेदन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करके निर्धारित आवेदन शुल्क का जमा करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी जरूरी है।
महत्वपूर्ण निष्कर्ष
MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026 यह उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा अवसर है जो स्नातक के साथ कंप्यूटर योग्यता रखते हैं और अपने ही गृह राज्य मे सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे है। 1174 पदों वाली इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे है। उम्मीदवार अंतिम समय का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन पूरा करें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
नोट: भर्ती से जुड़ी परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र, परिणाम और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय समय पर हमारे द्वारा दी जाएगी | इसके लिए दोस्तों ऊपर दिए गए हमारे Telegram Channel को अवश्य जुड़ जाए ताकि किसी भी आने वाली भर्ती की जानकारी आपके पास सबसे पहले पहुचे |
Latest Government Jobs
Bank Of Baroda LBO Recruitment 2026
MPESB Group 3 Recruitment 2026
1 thought on “MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: 1174 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू”