India Post GDS Bharti 2026: Goodnews! 10वी पास भर्ती , मेरिट के आधार पर चयन

India Post GDS Bharti 2026: दसवीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में नौकरी करने का बहुत ही  सुनहरा अवसर होने वाला है | भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक Online Engagement-II  जुलाई 2026, का आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है, इस भर्ती के अनुसार ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर, और डाक सेवकों के अनेक पदों पर योग के उम्मीदवारों का चयन किया जावेगा |

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार India Post GDS Bharti 2026 के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है | जबकि ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होगी ।  जो भी उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं ,वह उससे पहले अपनी योग्यता, आयु ,स्थानीय भाषा, और अन्य शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए| इसके लिए आप नीचे दिए गए लेख को ध्यानपूर्वक पड़े और समझे उसके बाद आवेदन करें |

India Post GDS Bharti 2026: Important Dates प्रमुख तिथियां क्या होने वाली है?

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जीडीएस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया दो चरणों में की जाएगी | सर्वप्रथम उम्मीदवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा , इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का फॉर्म भरना पड़ेगा, इसकी पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी |

सभी दी गई दिनांक में समय सीमा केवल शाम 5:00 बजे तक ही रहेगी | इसलिए उम्मीदवारों को आखिरी तारीख का इंतजार नहीं करना चाहिए | क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक लोड पढ़ने के कारण आवेदन करने में परेशानी भी हो सकती है या टेक्निकल समस्या भी हो सकती है |

India Post GDS Bharti 2026 कौन-कौन से पद शामिल है ? 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन प्रकार के पदों पर भर्ती होगी | 

Branch Postmaster (BPM) : जीडीएस 2026 भर्ती  के अनुसार ब्रांच पोस्ट मास्टर की भर्ती भी की जाएगी | ब्रांच पोस्टमास्टर को ब्रांच पोस्ट ऑफिस के दैनिक कामकाज की जिम्मेदारी संभालने होती है, इसके अलावा भी इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आईपीपीबी, डाक सेवाओं और ग्राहक सेवाओं से जुड़े कार्य भी करने पड़ते हैं|

Assistant Branch Postmaster (ABPM) : जीडीएस भर्ती के अनुसार असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर की भर्ती भी की जाएगी | असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर का कार्य डाक वितरण, टिकट और स्टेशनरी की बिक्री से जुड़े लेनदेन तथा BPM की सहायता करना होता है|

Dak sevak : सबसे अधिक पदों पर डाक सेवक की भर्ती की जाएगी| डाक सेवक का मुख्य कार्य पोस्ट ऑफिस Shorting  पोस्ट ऑफिस , मेल ऑफिस और डिलीवरी सेंटर आदि जगहों पर काम दिया जा सकता है इसमें डाक और पार्सल की हैंडलिंग तथा डिलीवरी जैसे कार्य शामिल होते हैं |

India Post GDS Bharti 2026: Eligibility योग्यता क्या होनी चाहिए?

डाक सेवक के पदों के लिए उम्मीदवार को कम से कम दसवीं कक्षा पास होना जरूरी है | और साथ में दसवीं में मैथमेटिक्स और इंग्लिश में पासिंग मार्क्स होना आवश्यक है ,साथ ही उम्मीदवार ने संबंधित पद के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा कम से कम दसवीं कक्षा तक तो पड़ी होनी चाहिए |

इसके अलावा भी उम्मीदवार के पास कुछ योग्यताएं होनी चाहिए:

  • जैसे कि कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान

  • साइकिल चलाने का ज्ञान

  • पर्याप्त मींस ऑफ लाइवलीहुड

नोट: जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इन सब का ज्ञान होना भी बहुत ही आवश्यक है

India Post GDS Bharti 2026 : Age limit  आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

जीडीएस भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है |आयु की गणना ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के आधार पर की जा सकती है |आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार आयु में छूट भी मिल सकती है |

आयु में छूट किस प्रकार मिलेगी

  • SC/ST – 5 वर्ष

  • OBC 3 वर्ष

  • PwBD 10 वर्ष

  • Pwbd+ OBC 13 वर्ष

  • PwBD + SC/ST 15 वर्ष

Note: ईडब्ल्यूएस को आयु में कोई भी छूट नहीं प्रदान की जाएगी

India Post GDS Bharti 2026  वेतन क्या होगा

जीडीएस कर्मचारियों को टाइम रिलेटेड कंटिन्यूटी अलाउंस के रूप में भुगतान किया जाता है | आधिकारिक अधिसूचना के    शर्तों के अनुसार तीन प्रतिशत वार्षिक वृद्धि का भी प्रावधान दिया गया है | और इसके अलावा जीडीएस के कर्मचारियों को कुछ अलाउंस भी प्रदान किए जाएंगे , जैसे DA अलाउंस तथा कुछ अन्य सामाजिक सुरक्षा लब भी  प्राप्त कर सकते हैं।

TRCA का विवरण इस प्रकार है

BPM : ₹12000 से ₹29380

ABPM/ डाक सेवक : ₹10000 से ₹24470

नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीडीएस नियमित केंद्र सरकार कर्मचारियों के समान पद नहीं है , और इसकी सर्विस कंडीशन जीडीएस रुल्स के अनुसार की जाती है।

India Post GDS Bharti 2026 आवेदन शुल्क क्या होगा?

जीडीएस की भर्ती में आवेदन शुल्क बहुत ही काम रखा गया है | सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क सो रुपए निर्धारित किया गया है | परंतु सभी महिला उम्मीदवारों SC/ST/PwBD को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है | शुल्क के भुगतान का  ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

नोट: एक बात का अवश्य ध्यान रखें की फीस जमा करने के बाद सामान्य तौर फीस वापस नहीं की जाएगी | इसलिए भुगतान करने से पहले अपनी योग्यता जरूर जांच लें| 

India Post GDS Bharti 2026:  selection process चयन प्रक्रिया क्या होगी?

इस भर्ती की सबसे खासियत यह है कि उम्मीदवारों को किसी सामान्य लिखित परीक्षा के आधार पर चयन नहीं किया जाता है आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सिस्टम जेनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

मेरिट लिस्ट मुख्य रूप से दसवीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार होगी और परसेंटेज को चार डेसिमल तक लिया जाएगा।

इसके बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडीडेट्स को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा | उम्मीदवारों को निर्धारित समय में अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ सत्यापन के लिए उपस्थित होना रहेगा।

GDS मे दस्तावेज सत्यापन में क्या लगेगा

 उम्मीदवारों को सामान्य निम्न दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा:

  • पहचान पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो

  • दसवीं की अंकसूची

  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट यदि लागू हो

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • सरकारी चिकित्सा विभाग द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र

  • और कुछ राज्यों के लिए निर्धारित स्थानीय भाषा प्रमाण पत्र

India Post GDS Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एक ईमेल आईडी और एक एक्टिव मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा जिस उम्मीदवार आगे आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवार को पर्सनल डिटेल्स ,दसवीं की जानकारी ,डिवीजन और पोस्ट प्रेफरेंस भरनी होगी  इसके बाद निर्धारित स्पेसिफिकेशन के अनुसार फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करके फॉर्म का प्रीव्यू जांचना होगा यदि आपके वर्ग के अनुसार आपको ऑनलाइन फीस जमा करनी है तो आप एप्लीकेशन फीस भी जमा कर सकते हैं।

Official Information 

Official Website – India Post GDS

Apply Link – Application link 

Notification Link – notification 

Ndf Sndf Recruitment 2026 

 

 

 

 

Leave a Comment