NDF SNDF Recruitment 2026: 8,710 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी

NDF SNDF recruitment 2026: हैलो मेरे प्यारे दोस्तों! आज फिर आपके लिए हम एक नई खुश खबरी लेके आए है | यदि आप 10वी पास है ओर एक शानदार नोकरी करने का सपना देख रहे है तो यह भर्ती आपके लिए बहुत जरूरी होने वाली है | NDF SNDF ने 2026 के लिए General Duty (GD) के पदों पर भर्ती की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है | आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस भर्ती के माध्यम से guard के पदों पर 8710 भर्ती की जाएगी |

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है की यदि आप 10वी पास भी है तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है | पर उम्मीदवारों को एक बात अवश्य ध्यान मे रखे की केवल शैक्षणिक योग्यता होना ही पर्याप्त नहीं है | बल्कि उमीदवारों को आयु सीमा, शारीरिक मापदंड (physical टेस्ट), ओर मेडिकल टेस्ट के साथ साथ एक written Exam से भी गुजरना पड़ेगा |

इस भर्ती के लिए आवेदन 20 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके है |

कई सारे उमीदवार 10वी पास भर्ती का सुनते ही आवेदन करने लग जाते है | पर इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले एक बार इस भर्ती मे दिए गए नियम , योग्यता , पद के बारे मे अच्छे से जान लेना बहुत ही जरूरी होता है | हम इस पोस्ट मे आसानी से समझेंगे की कौन कौन इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है | योग्यता क्या होगी? Salary कितनी मिलेगी? परीक्षा का पेटर्न क्या होगा? आवेदन शुल्क ओर आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या होगी?और इस भर्ती मे उम्मीदवारों का चयन केसे होगा?

नोट: उम्मीदवारों से निवेदन है की भर्ती के लिए आवेदन करने मे जल्दबाजी न करे सबसे पहले इस भर्ती के दिए हुए नियम जान ले |

NDF SNDF Recruitment 2026-27 Overview

सबसे पहले भर्ती की जरूरी जानकारी एक नजर में देख लेते हैं। इस भर्ती की पूरी जानकारी इस पोस्ट मे दी गई है इसलिए आवेदक इस विवरण को ध्यानपुरक पढे |

जानकारी  विवरण 
भर्ती का नाम NDF/SNDF Recruitment 2026-27
पद General Duty (Guard)
कुल पद 8710
आवेदन शुरू 20 अगस्त 2026
अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता 10 वीं पास
आयु सीमा 18 वर्ष से 31 वर्ष
सैलरी   ₹22,000  – ₹25,840 प्रतिमाह
Official Website

यह जानकारी भर्ती की सूचना के आधार पर दी गई है | आवेदक इस जानकारी को अच्छे से समझे |

NDF SNDF Recruitment 2026-Posts कुल कितने पद हैं?

ये भर्ती NDF/SNDF के द्वारा 10वी पास उम्मीदवारों के लिए निकली गई है जिसमे कुल 8710 General Duty (Guard) पदों पर भर्ती की जाएगी | दिए गए पदों पर भर्ती सुरक्षा से जुड़े अलग अलग कामों के लिए की जाएगी जेसे की security, patrolling, QRT ओर अन्य सुरक्षा से जुड़े हुए कार्यों मे उम्मीदवारों की नियुक्ति की जावेगी |

यदि आप केवल 10 वी पास है ओर सुरक्षा के क्षेत्र मे एक शानदार सैलरी वाली नोकरी करना चाहते है तो इस भर्ती मे दी गई योग्यता को पूरा करते है तो यह भर्ती आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है |

NDF SNDF Recruitment 2026 आवेदन की तारीख

इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है | ओर आवेदन करने की अंतिम दिनांक 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है | वेसे तो उम्मीदवारों के पास आवेदन करने ले लिए काफी समय है परंतु हमारा सुझाव होगा की इस भर्ती की सारी जानकारी लेना के बाद आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है |

आम तौर पर देखा गया है की उम्मीदवार अंतिम दिनांक तक फॉर्म भरने की कोशिश करते है ओर इसी वजह से तकनीकी समस्या या आपके दस्तावेजों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है | इसलिए अंतिम दिनांक का इंतज़ार न करे ओर समय रहते पात्र उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करे |

NDF SNDF Recruitment 2026-Eligibility शैक्षणिक योग्यता क्या होगी?

इस भर्ती के General Duty (Guard) पद के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता कम कम से 10 वी कक्षा पास होना जरूरी है | यानि जिस उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा पास है वह इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता के लिए पात्र होता है |

पर आप लोगों की जानकारी की लिए यह बता दे की केवल 10 वीं कक्षा पास ही पात्रता के लिए पर्याप्त नहीं है बल्कि आपको भर्ती के नियम के अनुसार निर्धारत आयु सीमा, Physical, Medical और Written Examination सहित आवश्यक चरणों में सफल होना होगा।

NDF SNDF Recruitment 2026- Age Limit आयु सीमा क्या होगी?

भर्ती के नियमों के अनुसार उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष ओर अधिकतम आयु सीमा 31 वर्ष निर्धारित की गई है |

इस भर्ती मे उम्मीदवारों के लिए नियम के अनुसार आयु सीमा मे छूट भी दी जाएगी यदि आप उसके योग्य है तो , जेसे की कुछ उम्मीदवारों के पास उनके अनुभव, एनसीसी (NCC) का प्रमाण पात्र, या पूर्व सुरक्षा सेवा से जुड़ा कोई कार्य होने आधार पर भी उम्मीदवार को आयु सीमा थोड़ा लाभ मिल सकता है |

यदि आप आयु सीमा मे छूट के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपके पास वेध दस्तावेजों का होना बहुत ही जरूरी है | दस्तावेज सत्यापन के समय प्रमाण पत्र जमा न कर पाने पर आपको उस छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा |

NDF SNDF Recruitment में Physical Test कैसा होगा?

यह भर्ती सुरक्षा कार्यों से जुड़ी हुई है इसलिए इसमे Physical Fitness काफी जरूरी हो जाती है | इसलिए आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवारों को ये देख लेना चाहिए की वे भर्ती मे दिए गए शारीरिक मानकों को पूरा कर पते है या नहीं | नीचे हमने भर्ती के अनुसार जो शारीरिक क्षमता चाईए सुक उल्लेख किया है |

निम्न प्रकार की शारीरक योग्यता होना चाहिए:

– ऊंचाई: कम से कम 165 सेमी होना चाईए

– वजन: कम से कम 55 किलोग्राम होना चाहिए

– छाती: कम से कम 77 सेमी होनी चाहिए

– छाती का विस्तार: कम से कम 5 सेमी तक फूलना चाहिए

– दौड़: 800 मीटर लगभग 3 मिनट 30 सेकंड में पूरी होनी चाहिए

नोट: इसलिए अब आपकी शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा की तैयारी करना ही काफी नहीं होगा | अगर आप इस भर्ती की तैयारी कर रहे है तो आपको अपनी Physical Fitness पर भी पूरा ध्यान देना होगा |

NDF SNDF Recruitment 2026 Selection Process चयन प्रक्रिया केसे होगी?

अब हम जानेंगे की पात्र उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जावेगा | इस भर्ती के नियम के अनुसार उम्मीदवारों को अलग अलग चरणों से गुजरना पड़ेगा | जेसे की Physical test, Written examination ओर दस्तावेज सत्यापन जेसी प्रक्रिया शामिल है | इसके उपरांत उम्मीदवारों को Training से जुड़ी प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी |

Application Process आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा | फॉर्म भरते समय अपनी जानकारी जेसे नाम , जन्मतिथि , मोबाईल नंबर ओर शैक्षणिक बड़े ही ध्यानपूर्वक भरे | आवेदन फॉर्म मे अपनी जानकारी को लेकर कोई भी त्रुटि न करे |

 Physical Test शारीरिक मापदंड

आवेदन करने के बाद निर्धारित तिथि को उम्मीदवारों को शारीरिक क्षमता की जांच के लिए बुलाया जाएगा | जिसमे उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन, छाती की चोड़ाई, दौड़ आदि अलग अलग मानकों को देखा जाएगा |

 Medical Examination चिकित्सा परीक्षा

इस परीक्षा मे उम्मीदवार के स्वास्थ्य की जांच की जाती है उसके बद्द उम्मीदवार के मेडिकल मानकों के अनुसार फिट होना भी जरूरी होता है | यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है | अधिकतर उम्मीदवार इसी परीक्षा मे पास नहीं हो पते है |

Written Examination लिखित परीक्षा 

इन सबके बाद उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा जिसमे उम्मीदवारों से सामान्य ज्ञान, रिजनिंग ओर सुरक्षा से जुड़े विषयों पर प्रश्न पूछे जा सकते है |

Training प्रशिक्षण

चयन प्रक्रिया मे सफल होने के बाद उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी | भर्ती की सूचना के अनुसार उम्मीदवारों के लिए 40 दिन की आवासीय ट्रैनिंग कारवाई जाएगी |

 Verification & Joining सत्यापन और नियुक्ति

चयन प्रक्रिया के सभी चरणों से गुजरने  के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी ओर जांच पूरी होने के बाद उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र दिया जावेगा |

NDF SNDF Written Exam Pattern 2026 लिखित परीक्षा

लिखित परीक्षा मे निम्न विषयों पर प्रश्न पूछे जाएंगे

– General Knowledge और Current Affairs

– Reasoning

– हिंदी भाषा

– English Language

– Private Security and Guards

– Indian Polity

नोट: परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को केवल एक दो विषय पर निर्भर नहीं होना चाहिए | अच्छी तैयारी के लिए सभी विषयों को समय देकर पढ़ना जरूरी है |

NDF SNDF Recruitment 2026 Application Fee

उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की इस भर्ती का आवेदन शुल्क ₹799 निर्धारित किया गया है | यह आवेदन शुल्क online के माध्यम से लिया जाएगा | उम्मीदवार सावधानी से फीस की रसीद अपने पास सुरक्षित रखनी चाहिए | किसी अनजान व्यक्ति को पेसे भेजने की बजाय अनलाइन माध्यम सही जमा करे |

NDF SNDF Recruitment 2026-Salary वेतन क्या मिलेगा?

अब बात करते है सबसे जरूरी बिन्दु वेतन की जो हर उम्मीदवार के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी होती है|

इस भर्ती मे वेतन आपके कार्य के समय पर निर्भर करता है:

8 घंटे की ड्यूटी: ₹22,000 प्रति माह

12 घंटे की ड्यूटी: ₹25,840 प्रति माह

नोट: इसके अलावा नोकरी के नियमों के अनुसार अन्य सुविधा ओर भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे | वास्तविक भुगतान नियुक्ति ओर कार्य की शर्तों के आधार पर होगी |

NDF SNDF Recruitment 2026- Documents दस्तावेज क्या क्या लगेंगे?

इस भर्ती मे मुख्यत निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी:

– आधार कार्ड

– PAN कार्ड

– 10वीं की मार्कशीट/प्रमाण पत्र

– जन्म तिथि से संबंधित प्रमाण

– पासपोर्ट साइज फोटो (आवश्यक हो तो )

– अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

– NCC प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

– पूर्व सेवा से संबंधित प्रमाण पत्र, यदि लागू हो

– अन्य आवश्यक दस्तावेज

महत्वपूर्ण जानकारी : यदि उम्मीदवारों को अपनी किसी विशेष योग्यता के कारण विशेष लाभ के लिए दावा करना है तो उसे उस दावा के अनुसार प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे |

NDF SNDF Recruitment 2026  FAQs

NDF SNDF Recruitment 2026 में कितने पद निर्धारित किए गए है ?

इस भर्ती मे कुल 8710 General Duty के पदों पर आवेदन मांगे गए है |

NDF SNDF Recruitment 2026 के लिए कितनी योग्यता चाहिए?

उम्मीदवार को कम से कम 10 वीं पास होना जरूरी है साथ मे शारीरिक योग्यता भी जरूरी है |

NDF SNDF Recruitment 2026 की आयु सीमा क्या है?

इस भर्ती मे आयु सीमा 18 वर्ष से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए, ओर साथ मे पत्र मामलों मे छूट का भी प्रावधान है |

NDF SNDF Recruitment 2026 आवेदन की तारीख क्या है ?

उम्मीदवार को 20 अगस्त 2026 से 25 सितंबर 2026 का समय दिया गया है|

NDF SNDF Recruitment की Salary कितनी है |

सूचना के अनुसार 8 घंटे की ड्यूटी के लिए लिए ₹22,000 और 12 घंटे की ड्यूटी के लिए ₹25,840 प्रतिमाह का वेतन निर्धारित किया गया है |

Conclusion  निष्कर्ष

कुल मिलकर NDF SNDF Recruitment 2026की सबसे खास बात यह है की इसमे 10 वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते है| जो उम्मीदवार सुरक्षा के क्षेत्र मे नोकरी करना चाहते है ओ ये उन लोगों के लिए बहुत ही बड़ा अवसर होने वाला है |

AskForJobs.in पर हम कोशिश करते हैं कि आपको नौकरी और भर्ती से जुड़ी जानकारी आसान भाषा में समझने को मिले, ताकि आपको लंबे और मुश्किल नोटिफिकेशन को समझने में परेशानी न हो।

Latest Posts 

Ration Card Yojana 2026

Bank Of Baroda LBO Recruitment 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026

MPESB

 

 

 

 

 

 

 

7 thoughts on “NDF SNDF Recruitment 2026: 8,710 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी”

Leave a Comment